Atishi Marlena मह‍िला CM जानें क्या हैं इनकी खास बातें

Atishi Marlena मह‍िला CM जानें क्या हैं इनकी खास बातें जो इनको करती हैं आम आदमी पार्टी के बाकि नेताओं से अलग

Atishi Marlena मह‍िला CM जानें क्या हैं इनकी खास बातें

आतिशी नई दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री होंगी जिनकी उम्र 43 साल है, जो पिछले कुछ सालों में आम आदमी पार्टी की बेखौफ और ब्रांड चेहरा बन चुकी हैं ये पहली बार जनवरी 2013 में नेता के तौर पर सामने आईं थीं. इनका जन्म 8 जून 1981 में हुआ था और इनको आतिशी सिंह या आतिशी मार्लेना के नाम से भी जाना जाता है. आतिशी आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं और साथ ही साथ PWD और संस्कृति और पर्यटन, दिल्ली सरकार की मंत्री भी रह चुकी हैं. आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्य मंत्री भी हैं. Atishi Marlena: मह‍िला CM जानें क्या हैं इनकी खास बातें!

Atishi Marlena का राजनितिक करियर

2020 से, वह कार्यकारी विधानसभा क्षेत्र की 7वीं दिल्ली विधानसभा की निर्वाचित सदस्य हैं।

Atishi Marlena का राजनितिक करियर और दिल्ली विधानसभा समिति की नियुक्तियाँ:

  1. अध्यक्ष (2022-23), लोक लेखा समिति।
  2. सदस्य (2022-23), प्रश्न और संदर्भ समिति।
  3. सदस्य (2022-23), महिला और बाल कल्याण समिति।
  4. सदस्य (2022-23), आचार समिति।
  5. सदस्य (2022-23), अल्पसंख्यकों के कल्याण की समिति।
  6. सदस्य (2022-23), शिक्षा पर स्थायी समिति।
  7. सदस्य (2022-23), स्वास्थ्य पर स्थायी समिति।

आतिशी मार्लेना को आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं से क्या अलग बनाता है?

आतिशी मार्लेना को आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं से क्या अलग बनाता है? चलिए जानते हैं 

अतिशी मार्लेना को उनकी शिक्षा के प्रति गहरी रूचि और सुधारात्मक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है क्यूंकि स्प्रिंगडेल्स स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अतिशी ने 2001 में सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक किया, उअसके बाद वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय गईं और 2003 में उन्होंने चीवनिंग स्कॉलरशिप पर इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की साथ ही साथ इन्होनें 2005 में, रोड्स स्कॉलर के रूप में मैग्डेलन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से भी अपनी शिक्षा पूरी की जिस वजह से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में रूचि और बढ़ी और इन्होने शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी में एक मंत्री के रूप में कार्य भी किया और उन्होंने दिल्ली में शिक्षा सुधार की दिशा में अहम भूमिका निभाई है।

उनकी पारदर्शिता का दृष्टिकोण , समर्पणका भाव , और जनता के साथ सीधा संवाद उन्हें पार्टी के अन्य नेताओं से अलग बनाता है। साथ ही, अतिशी ने महिला सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की भी वकालत की है और इस क्षेत्र में कार्य भी किये हैं।

मध्य प्रदेश में इन्होने और इनके पति ने मिलकर क्या काम किया ?

मध्य प्रदेश में इन्होने और इनके पति ने मिलकर क्या काम किया इस बारे में शायद ही लोगो को इतना पता हो पर बता दें की इनके और इनके पति ने मिलकर मध्य प्रदेश में एक कम्युनिटी का गठन किया जिसके पीछे गणेश भागरिया की यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की फिलास्फी भी थी। मध्य प्रदेश में अपने इस कम्युनिटी को बनाने के बाद दोनों ने मिलकर खूब काम कर किया। इसके तहत इन्होंने ना केवल गांवों में शिक्षा की तरक्की के लिए काम किया बल्कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उससे जुड़े कई प्रोजेक्ट पर भी काम किया।

आतिशी को मुख्य मंत्री क्यों चुना गया ?

आतिशी को मुख्य मंत्री क्यों चुना गया ?

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है। जिस पर सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लगाई गई और दिल्ली के नए मुख्य मंत्री के रूप में घोसणा किया गया। आतिशी मार्लेना के नाम पर पहला प्रस्ताव आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्य मंत्री प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा, जिस पर विधायक दल की बैठक सहमति ने जताई।

 

2 thoughts on “Atishi Marlena मह‍िला CM जानें क्या हैं इनकी खास बातें”

Leave a Comment